दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के छिंदवारपारा लाद में 70 वर्षीय व बुजुर्ग महिला भगमतिया बाई की हत्या का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया है। बुजुर्ग महिला का गला नायलॉन रस्सी से घोंटा गया था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लूट की रकम सिर्फ 2000 रुपये थी। प्रार्थी बबलू मरकाम ने 20 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 19 नवंबर की रात 7 बजे से 20 नवंबर सुबह 6 बजे के बीच उसकी मां भगमतिया बाई की हत्या हुई। पुलिस ने मर्ग और अपराध क्रमांक के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया। एएसपी लखन लाल पटले, एएसपी गोपाल करियारे और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में एक संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम में चौकी कोरबी पुलिस और साइबर सेल के सदस्य शामिल थे।
जांच और आरोपियों की पहचान
जांच के दौरान, मृतका के घर गाय चराने वाले इंद्रपाल अगरिया (43 वर्ष) पर संदेह गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इंद्रपाल ने बताया कि कोरबा से लौटते समय उसे पुराना परिचित देव कुमार मरकाम (26 साल) मिला। इंद्रपाल उसे शराब पिलाने के लालच में अपने घर गोजापुर ले आया। वहां उसने अपनी पत्नी राजकुमारी अगरिया (33 साल) और देव कुमार के साथ शराब पी।हत्या और लूट की वारदात
शाम को तीनों आरोपी मृतका के घर गाय चराने का पैसा लेने गए। वहां उन्होंने 500 रुपये लिए और शराब पीते हुए पेटी में रखे पैसे देखकर चोरी की योजना बनाई। रात में देव कुमार को बाहर पहरे पर खड़ा कर इंद्रपाल और राजकुमारी घर में घुसे। उन्होंने सो रही वृद्धा का हाथ पकड़ा, मुंह में कपड़ा ठूंसा और नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पेटी और बैग से 2000 रुपये लूटकर वे आपस में बांटकर अपने-अपने घर चले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 22 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मात्र 2 हजार रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या: गाय चराने वाले ने पत्नी और दोस्त संग दिया वारदात को अंजाम, तीनों गिरफ्तार
Previous Articleआईटीआई करे हुए युवकों के लिए मोदी जी का संदेश,
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

