विज्ञापन,,
,,दिव्या न्यूज़ :-रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिले में 17 से 23 अगस्त तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान ‘बने खाबो-बने रिहबो 2.0’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम मिठाई, डेयरी और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही है। इसी कड़ी में 17 अगस्त को गौ माता चौक, सीतामढ़ी स्थित मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर पर जांच की गई। यहां से नारियल लड्डू और मसूर पाक के नमूने लिए गए, जबकि गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर करीब 10 हजार रुपए की खाद्य सामग्री सीज की गई।खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत विभाग की टीम महीने की शुरुआत से ही जिले के अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है। 6 अगस्त को कटघोरा स्थित अमृततुल्य दूध डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। 7 अगस्त को दीपका की अन्नपूर्णा और शिवम डेयरी से दूध के सैंपल लिए गए। इसी दिन टीपी नगर स्थित मां कालिका डेयरी से पनीर और खोवा के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसके बाद 11 अगस्त को गौमाता चौक, इमलीदुग्गू स्थित टाटा मिक्सचर फैक्ट्री से मिक्सचर और बुधवानी प्रॉडक्ट्स से मावा बर्फी का नमूना लिया गया। 13 अगस्त को सांझा चूल्हा ढाबा से पके हुए चावल और आटे के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।17 अगस्त को मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर पर खाद्य विभाग की टीम ने जांच की। यहां से नारियल लड्डू और मसूर पाक के नमूने लिए गए। अधिकारियों के मुताबिक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर करीब 10 हजार रुपए मूल्य की सामग्री को सीज कर दिया गया। फिलहाल सीज की गई सामग्री उसी प्रतिष्ठान में सुरक्षित रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यदि सीज किए गए माल के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिन प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री सीज की गई है, वहां पैकेजिंग से जुड़े नियमों की भी जांच की जाएगी। पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, मात्रा, वजन और सामग्री का विवरण सही तरीके से दर्ज है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद जिले के बाजारों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और पैकेजिंग की जानकारी जरूर जांचें। संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर विभाग को सूचना दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘बने खाबो-बने रिहबो 2.0’ अभियान के तहत जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 10 हजार का संदिग्ध माल सीज, जांच के लिए सैंपल भेजे
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

