विज्ञापन,,,,,,,,
,दिव्या न्यूज़ :-कटघोरा थाना क्षेत्र के जेजरा चौक के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सुनसान सड़क किनारे अंधेरे में पड़े रहे। इसी दौरान बांगो डैम से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लौट रही जिला नगर सेना की टीम की नजर घायलों पर पड़ी। टीम ने तुरंत मदद करते हुए 112 की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं और जेजरा चौक के पास आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर जा गिरे। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण घायल कुछ समय तक सड़क किनारे पड़े रहे। नगर सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और 112 की मदद से उन्हें कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार हादसे में घायल तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है, जबकि तीसरे घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे।स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय सुनसान इलाके में हादसा होने के कारण घायलों को तत्काल मदद नहीं मिल पाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पुलिस ने वाहन चालकों से रात में सावधानी से वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बचने और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की है।
सुनसान सड़क पर घायल पड़े थे 3 युवक, बांगो डैम से लौट रही नगर सेना की टीम बनी फरिश्ता, जान बची
Previous Articleशर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक, 48 घंटे बाद मिला शव
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

