विज्ञापन,,,
,,दिव्या न्यूज़ :=मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिल गया है। युवक रंजीत यादव पाली चैतमा गोपालपुर का निवासी है। शर्त लगाने के बाद युवक ने बांध में छलांग लगाई थी। युवक की तलाश के लिए प्रशासन ने NDRF की टीम को भी बुलाया था। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही थी। जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव अपने दोस्तों के साथ घूमने बांगो डैम आया था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी। इसी दौरान रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसका तैरता हुआ लाइव वीडियो भी सामने आया है लेकिन उसके बाद से वह लापता है।घटना के बाद से जिला नगर सेना, गोताखोर और स्थानीय प्रशासन लगातार रेस्क्यू कर रहे थे। आधुनिक बोट के जरिए पूरे बांध क्षेत्र में सर्चिंग की गई। युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने बांगो बांध का गेट नंबर 2 भी खोल दिया था।बांध में पानी की तेज आवक को देखते हुए कुल 9 गेट खोले गए थे। सभी गेट 6 मीटर तक खोले गए थे। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध से टरबाइन मिलाकर कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इनमें गेटों से 32,080 क्यूसेक और जल विद्युत संयंत्र से 9,000 क्यूसेक पानी शामिल है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी उफान पर है। कोरिया और सूरजपुर में हुई भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर 94% तक पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी के तटीय गांवों में अलर्ट जारी कर मुनादी कराई है।कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में भी हसदेव नदी का पानी कई घरों में घुस गया है। नदी में पानी बढ़ने से लोग अपना घर खाली कर सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। रेस्क्यू टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है। वहीं बांध और नदी के जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक, 48 घंटे बाद मिला शव
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

