विज्ञापन,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों उफान पर है। लगातार बारिश के चलते बांध के 7 गेट खोले गए हैं और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी बीच शनिवार को बांध देखने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने अचानक खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर तक वह पानी में तैरता दिखाई दिया लेकिन उसके बाद तेज बहाव में ओझल हो गया। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव निवासी रंजीत यादव अपने तीन दोस्तों के साथ बांगो बांध घूमने पहुंचा था। चारों दोस्त गार्डन के पास खड़े होकर बांध का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान रंजीत अपने दोस्तों से कुछ दूरी पर चला गया और अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़कर बांध के खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। उसकी इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आया लेकिन तेज बहाव के कारण कुछ ही देर बाद आंखों से ओझल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू व तलाशी अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रंजीत के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर गमगीन माहौल हो गया।
दोस्तों के साथ बांध देखने पहुंचे युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

