जगदलपुर शहर के आड़ावाल में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर के जाल में फंसकर कुछ बेरोजगारों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई उसे नौकरी लगाने के नाम पर दे दी। आरोपी ने उनकी भावनाओं के साथ खेलते हुए उन्हें फॉरेस्ट विभाग और होमगार्ड की वर्दी भी सिलवाकर दे दी। लेकिन नौकरी नहीं दे पाया। इसके बाद प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप, 27 वर्ष, निवासी मावलीगुड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव ने फॉरेस्ट एवं होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 1,50,000 रुपये, परमेश्वर नेताम से 2,05,000 रुपये, सरिता बघेल से 3,92,000 रुपये और सोनधर कश्यप से 70,000 रुपये लिए। इस तरह आरोपी ने करीब 8 लाख 95 हजार रुपये लेकर इनके साथ धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318.4 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर ने टीम गठित कर आरोपी के पते पर भेजी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने सभी से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना था कि आरोपी के ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज थे, जिसमें मारपीट और ठगी जैसे मामले भी शामिल थे।पुलिस ने की अपील
बस्तर पुलिस बार-बार इस बात की अपील करती है कि अगर कोई नौकरी लगाने के नाम पर पैसे मांगे तो उसे पैसे न दें। लोग आसानी से ऐसे ठगों के जाल में फंसकर अपनी जमा-पूंजी ऐसे व्यक्ति को दे देते हैं, जो खुद को ऊंची पहुंच वाला बताकर बेरोजगारों को अपने जाल में फंसा लेता है और उनके पास रखे पैसे हड़प लेता है। इसके बाद पीड़ितों के पास केवल पछतावा रह जाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर पैसों की मांग करने वालों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से 8.95 लाख ठगे, हिस्ट्रीशीटर ने फॉरेस्ट-होमगार्ड की वर्दी भी सिलवाई
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
