कोरबा में भालू का आतंक: जंगल गए दो लोगों पर हमला, चिल्लाते ही मदद के लिए दौड़े ग्रामीण; इलाके में दहशत
दिव्य न्यूज़ 18:-करतला वन मंडल के पीडिया गांव में शुक्रवार दोपहर भालुओं ने हमला किया। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए दो लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह भालुओं को खदेड़कर उनकी जान बचाई।घायलों में 45 वर्षीय कन्हैयालाल राठिया और 15 साल की किरण शामिल हैं। उन्हें ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कन्हैयालाल ने बताया कि दो बड़े भालुओं ने पहले उन पर हमला किया। उनके चिल्लाने पर एक भालू भागा, फिर दूसरे भालू ने किरण पर हमला कर दिया। आसपास तेंदूपत्ता एकत्रित कर रहे ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कन्हैयालाल के अनुसार, तेंदूपत्ता तोड़ने का यह दूसरा दिन था जब यह घटना हुई। भालू के हमले के बाद सरकारी एंबुलेंस देर से पहुंची, इसलिए पहले निजी वाहन का उपयोग किया गया। बाद में सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।वन विभाग ने किया आर्थिक सहायता का एलान
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


