कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में दंपती से मारपीट, मैनेजर समेत तीन पर कार्रवाई
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित डिज्नीलैंड मेले में कर्मचारियों द्वारा एक पति-पत्नी और उनके साथी के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेले के मैनेजर समेत तीन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, विवाद झूले में बैठने को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपने एक साथी के साथ मेले में पहुंचे थे। टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद डिज्नीलैंड के कर्मचारियों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि वीडियो के आधार पर डिज्नीलैंड के मैनेजर समसुद्दीन खान, आकाश झूला के मालिक राहुल कुमार पासवान और कर्मचारी आनंद कुमार पासवान के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। डिज्नीलैंड मेले में यह तीसरी बड़ी घटना सामने आई है। इससे पहले कुछ वर्ष पूर्व मेले में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक लंबित है। वहीं, एक अन्य घटना में झूला गिरने से कई लोग घायल हुए थे। इतनी बड़ी लापरवाहियों के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा अब तक केवल खानापूर्ति किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। मेले में कई खतरनाक खेल भी संचालित हो रहे हैं। ‘मौत का कुआं’ जैसे खतरनाक स्टंट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही मेले में बेची जा रही खाद्य सामग्री के मानकों के अनुरूप न होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। हर बार जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है। मारपीट की घटना के बाद एक बार फिर मेला संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने कहा है कि मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


