दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के 90 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष परेड कराई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने सभी बदमाशों को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी
और दोबारा अपराध करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की स्पष्ट चेतावनी दी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित परेड में जिलेभर के हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश और गुंडा बदमाशों को बुलाया गया। सभी की उपस्थिति दर्ज कर उनकी वर्तमान गतिविधियों, काम-धंधे और निवास की जानकारी ली गई। पुलिस ने एक-एक बदमाश का रिकॉर्ड अपडेट किया। परेड के दौरान ASP लखन पटले ने सभी बदमाशों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अपराध से दूर रहें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी
कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाश की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना और चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी लेकर प्रभावी कार्रवाई करना है। कोरबा पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस जोड़ना भी है। पुलिस चाहती है कि जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण कायम रहे। इस तरह की सतत निगरानी और योजनाबद्ध कार्रवाई से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा रहा है।कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप है। वहीं आम लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
Korba: SP कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी-गुंडा बदमाशों की परेड, अपराध छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

