बाजार में बिक रहे ‘फर्जी पीले’ केले! एक्सपर्ट ने बताया असली-नकली की पहचान
दिव्या न्यूज़ 18:-फेक yellow banana : गर्मी के मौसम मे केले की डिमांड बढ़ने लगती है. कारण, इसके कई हेल्थ बेनिफिट हैं. ऐसे में बाजार में चमचमाते पीले केले देखकर अक्सर लोग उन्हें तुरंत खरीद लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर पीला केला प्राकृतिक तरीके से पका हो, यह जरूरी नहीं? आजकल कई जगह फलों को जल्दी पकाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर असली और केमिकल से पकाए गए केले की पहचान कैसे करें. अब एक आसान ट्रिक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लोग “10 सेकंड टेस्ट” भी कह रहे हैं. ऐसे में प्रयागराज के केला व्यापारी ने इसे समझाया है.फल विक्रेता कलीम ने बताया कि प्राकृतिक तरीके से पके केले का रंग थोड़ा असमान होता है. यानी केले पर हल्के भूरे या काले धब्बे दिखाई दे सकते हैं.
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


वहीं केमिकल से जल्दी पकाए गए केले अक्सर एकदम चमकीले पीले नजर आते हैं. कई बार ऊपर और नीचे का हिस्सा हल्का हरा रह जाता है, जबकि बीच का भाग पीला हो जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यही सबसे बड़ा संकेत माना जाता है.कुछ व्यापारी केले को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं.
यह तरीका स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है. हालांकि वैज्ञानिक यह भी साफ करते हैं कि हर “केमिकल रिपनिंग” नुकसानदायक नहीं होती. कई जगह एथिलीन गैस का इस्तेमाल किया जाता है, जो फलों में प्राकृतिक रूप से भी बनती है और नियंत्रित मात्रा में सुरक्षित मानी जाती है.केले खरीदते समय सिर्फ रंग ही नहीं, उसकी खुशबू और स्वाद पर भी ध्यान देना जरूरी है
. प्राकृतिक रूप से पके केले में मीठी खुशबू आती है और उसका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है. वहीं जल्दी पकाए गए केले कई बार अंदर से कच्चे या सख्त निकल सकते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे केले जल्दी काले भी पड़ जाते हैं.सोशल मीडिया और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर केले ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज के कारण एथिलीन गैस से पकाए जाते हैं.
वहीं कुछ लोग सलाह देते हैं कि हल्के हरे केले खरीदकर घर पर प्राकृतिक तरीके से पकाना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है.अगर आप सुरक्षित फल खाना चाहते हैं, तो भरोसेमंद दुकानदार से ही खरीदारी करें. केले को खाने से पहले अच्छी तरह धोना भी जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को नुकसान से बचा सकती है.