दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में दीपका थाना पुलिस ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का केबल और 5000 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम ने जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। लगातार दबिश देकर पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी की वारदात कबूल कर ली। बताया जा रहा है कि घटना दिनांक को कर रात के वक्त जमीन की खुदाई कर केवल की चोरी कर ले गए। आसपास लोगों को लगा कि कंपनी के कर्मचारी है जब चोरी की शिकायत हुई और पुलिस जांच में जुटी तब मामले का पूरा खुलासा हुआ।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी से संबंधित केबल बरामद किया गया। साथ ही केबल बेचकर मिली 5000 रुपये की नकदी भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।शत्रुघ्न रोहिदास, पिता इंद्रलाल रोहिदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका। परदेसी रोहिदास, पिता रामलाल रोहिदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईपाली, बैसाखू रोहिदास, पिता परशुराम रोहिदास, उम्र 50 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका अनुज महिलांगे, पिता शोभाराम महिलांगे, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोबरघोरा, शनीराम अगरिया, पिता बहोरन सिंह अगरिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी कसाईपाली, राकेश रोहिदास, पिता हीराराम रोहिदास, उम्र 18 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” के तहत पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप है। कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रेलवे संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति एवं अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।