दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग (Chhattisgarh Excise Department) ने नए वित्तीय वर्ष के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अगर आप भी प्रदेश की सरकारी शराब दुकानों से मदिरा खरीदते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपको एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शासन ने छत्तीसगढ़ आबकारी नीति (CG Excise Policy) में संशोधन करते हुए बोतलों की पैकिंग को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले का सीधा असर न केवल बोतलों की बनावट पर पड़ेगा, बल्कि आपकी जेब पर भी इसका प्रभाव दिख सकता है। अब कांच का दौर खत्म इस नई पैकिंग में मिलेगी शराब :- कैबिनेट के ताजा फैसले के अनुसार, अब शराब की बिक्री कांच की बोतलों के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में की जाएगी| जानकारों का कहना है कि कांच के मुकाबले प्लास्टिक की बोतल तैयार करना काफी किफायती होता है| निर्माण लागत में होने वाली इस बड़ी बचत की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें कुछ कम हो सकती है| हालांकि कीमतों में कितनी गिरावट आएगी इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है | लेकिन शराब प्रेमियों के लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है| क्या 1 अप्रैल से ही बदल जाएगा सब कुछ:- नियम तो 1 अप्रैल से प्रभावी हो रहा है| लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है| की उसी दिन से ही कांच की बोतले बाजार से पूरी तरह बाहर हो जाएगी| दरअसल वेयरहाउस और दुकानों में अभी कांच की बोतलों का पुराना स्टॉक काफी मात्रा में मौजूद है| विभाग की योजना है कि जब तक यह पुराना माल पूरी तरह बिक नहीं जाता| तब तक कांच की बोतले मिलती रहेगी | स्टॉक क्लियर होने के बाद ही दुकानों में केवल नई प्लास्टिक पैकेजिंग वाली सप्लाई अनिवार्य हो जाएगी| सिस्टम अपडेट होने में लग सकताहै थोड़ा समय| इस नई व्यवस्था को जमीन पर पूरी तरह उतारने में एक से दो महीने का वक्त और लग सकताहै| क्योंकि शराब निर्माता कंपनियों को अपनी बॉटलिंग यूनिट्स और मशीनों के सेटअप में तकनीकी बदलाव करने होंगे | रायपुर आबकारी विभाग अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कंपनियों के साथ इस विषय पर संवाद जारी है| जैसे ही मैं मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अपडेट होंगे| बाजार में नई पैकिंग वाली शराब की उपलब्धता बढ़ जाएगी| फिलहाल सबकी नज़रें इस बात पर टिकी है कि इस बदलाव के बाद नई रेट लिस्ट मैं क्या बदलाव आता है |
छत्तीसगढ़ की सरकारी शराब दुकानों में 1 अप्रैल से होने जा रहा है यह बड़ा बदलाव | शराबी भाइयों के लिए आवश्यक सूचना|
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

