दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में मानिकपुर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है। पहला मामला युवती बालको क्षेत्र के रहने वाली है वहीं आरोपी युवक 24 वर्षीय शैलेश गढ़वाल मूलतः जयपुर का रहने वाला है। वर्तमान में युवक कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है पिछले कई साल से मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एक ऑफिस में दोनो काम करते थे दोनों की जान पहचान हुई और बातचीत होने लगी और बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे दोनों चोरी चुपके मिलने लगे ।जहां आरोपी युवक शैलेश ने युवती को अपने प्यार के झांसे में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया इस बीच युवती गर्भवती हो गई और और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। युवक युवती दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी जब युवती ने बच्चे को देखते हुए अपने साथ और शादी कर अपने साथ रखने की बात कही तब आरोपी युवक ने इनकार कर दिया। तभी युवती ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पीड़िता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को उसके मूल निवास से गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।दूसरा मामला मानिकपुर चौकी में सामने आया जहां 24 वर्षीय प्रशांत साहू सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 ब्लॉक रहने वाला है। बालको क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से उसका इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई दोस्ती फिर प्यार में बदली युवक वा युवती से मुलाक़ात होने लगी |। जहां युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाएं जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तब युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जहां पीड़िता की शिकायत पर मानिक पुर पुलिस चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि दुष्कर्म के दो मामले सामने आए थे जहां पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है।
सोशल मीडिया में हुई थी दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया गया दुष्कर्म, दो युवक जेल दाखिल
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

