दिव्य न्यूज़ 18:- आईटीआई रामपुर का भवन 65 साल पुराना है| 15 साल से अधिक समय से मेन्टनेंस की मांग हो रही है| भवन की हालत यह है की बारिश होने पर वर्कशॉप में पानी भर जाता है| इससे पढ़ाई के साथ प्रेक्टिकल भी प्रभावित होता है| केंद्र सरकार से भवन की मेंटेनेंस के लिए डेढ़ साल पहले ढाई करोड रुपए मंजूर हुए थे | निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने फरवरी 2026 में काम शुरू कराया | निर्माण की समय सीमा 10 माह तय की गई | यहां चल रहे काम की गति को देखकर नहीं लगता कि समय पर काम पूरा होगा| पीडब्ल्यूडी की ओर से मंगलवार की सुबह आईटीआई भवन में जिस ठेकेदार से काम लिया जा रहा है उसकी ओर से पर्याप्त संख्या में मजदूर भी नहीं लगाए गए | मंगलवार को 4 से 5 मजदूर काम करते नजर आए | इस भवन में पुराने पाइप का ही हो रहा है इस्तेमाल | भवन की छत को तोड़कर टीन सैड लगाने के लिए भवन में लगे 65 साल पुराने पाइप उपयोग किया जा रहे हैं| जबकि इसे बदलकर नया पाइप और एंगल लगाया जाना है| बाहरी व आंतरिक बिजली वायरिंग सहित लाइट बदलना है| भवन की दीवारों की मरम्मत बाल पुट्टी के साथ रंगाई पुताई की जानी है | सभी खिड़की दरवाजे बदले जाने हैं | टॉयलेट वॉशरूम को पीने के पानी की व्यवस्था करनी है छत से पानी निकासी के लिए पाइप बीछानी है | परीक्षा की वजह से काम की गति धीमी है | परीक्षा खत्म होते ही काम की गति में तेजी आ जाएगी ऐसी संभावना है | जी आर जांगड़े कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी कोरबा |
आईटीआई रामपुर भवन का जीर्डोधार प्रारम्भ |
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

