दिव्या न्यूज़ 18 :- धमतरी टोल टैक्स से बचने और आम जनपर धौंस जमाने के लिए फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर घूमने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है । युवक के पास से फर्जी आईडी कार्ड नेशनल क्राइम कंट्रोल का बोर्ड लगा वहां तथा मोबाइल जप्त किया गया है आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । असली पुलिस के हफ्ते चढ़ा नकली जांच अधिकारी । पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल कार व मोबाइल जप्त आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा बिल्डिंग दुकान के पास एक युवक स्वयं को जांच अधिकारी बताकर रौब जमा रहा था घेराबंदी कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी 28 वर्ष निवासी ग्राम डांगरा कांकेर बताया उसकी कार के डैशबोर्ड पर नेशनल क्राइम कंट्रोल का लोगों और पदनाम वाला बोर्ड लगा मिला ।

