दिव्या न्यूज़ :-एसईसीएल सुराकछार की रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली कोयले की काली धूल ने वार्ड 65 प्रेम नगर समेत आसपास के 5 गांवों का जीना मुश्किल कर दिया है।जरा सी हवा चलने पर पंखा दफाई, भेरोताल, सुरा कछार, भक्तु दफाई तक महीन कोल डस्ट का गुबार पहुंच जाता है। इससे दमा, खांसी, सांस और आंखों की बीमारियां बढ़ गई हैं।सैकड़ों ग्रामीण पंखा दफाई रेलवे फाटक पर सड़क पर उतर आए और अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया।सुराकछार भूमिगत खदान की रेल साइडिंग पर रोज भारी वाहनों से कोयला गिरता और लोड होता है।
आरोप है कि प्रबंधन साइडिंग और रोड पर पानी का छिड़काव नहीं कर रहा, जिससे डस्ट सीधे हवा में मिल रही है। पार्षद प्रेम साहू ने पहले कलेक्टर को पत्र देकर साइडिंग बंद करने की मांग की थी। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना। सुबह से ही लोग चटाई बिछाकर फाटक पर बैठ गए और नारेबाजी की।ग्रामीणों का कहना है कि धूल के कारण घर की छत, कपड़े, खाने-पीने की चीजें तक काली हो जाती हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे।चक्काजाम की सूचना पर कुसमुंडा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और एसईसीएल प्रबंधन से बातचीत का आश्वासन दिया।
लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। पार्षद प्रेम साहू ने साफ कहा कि लिखित आश्वासन और ठोस कदम के बिना चक्काजाम नहीं हटेगा।डॉक्टरों के अनुसार कोल डस्ट में सिलिका और कार्बन कण होते हैं जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक संपर्क से सीओपीडी और फेफड़ों का कैंसर तक हो सकता है। बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को एसईसीएल गेट तक ले जाया जाएगा। एसईसीएल अपने तमाम कर्मचारियों को तो तमाम सुविधाएं देता है | लेकिन आम पब्लिक दुनिया भर की बीमारियों से ग्रस्त हो जाती है|
ऐसे में केंद्र सरकार राज्य सरकार यूएएसईसीएल प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को कोई सुविधा नहीं दी जाती| ऐसे में आम नागरिक गरीब लोग के लोग की कोई पूछ परख नहीं है | इस उड़ती हुई रखड़ धूल से आम नागरिक कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं|| प्रशासन प्रशासन या एस इ सी एल द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| गरीब टपके के आदमी को कोई पूछ परख नहीं है आम आदमी के सामने में आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है| उड़ती धूल कोयला के कारण आम आदमी का रोड पर चलना मुश्किल हो गया है| प्रशासन को इस पर जल्दी ध्यान देने की आवश्यकता है| अन्यथा आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है|
एसईसीएल की कोयला धूल से पांच गांव परेशान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Previous Articleपाठ्य पुस्तक वितरण की देरी पर भड़के निजी स्कूल संचालक,
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

