दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस का “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 24 जून 2026 को जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मारपीट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती बरती गई।
जिले भर में मारपीट और आपसी विवाद के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि विवाद बढ़ने से पहले ही हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के तहत बाइक पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया। संकीर्ण गलियों और उन इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई जहां चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन नहीं पहुंच पाते। संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखकर समय रहते कार्रवाई की गई।भविष्य में होने वाले विवाद और शांति भंग की आशंका को रोकने के लिए धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आदतन लड़ाई-झगड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई हुई। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक धारा 185 के तहत 1021 वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने दोहराया कि नशे में गाड़ी चलाना जानलेवा है और इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।आपराधिक गतिविधियों में लिप्त और आदतन अपराधी की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जिनसे शांति भंग होने या भविष्य में अपराध होने की आशंका है। कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।
मारपीट में 92 आरोपी गिरफ्तार, 9 जेल भेजे गए, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सात के खिलाफ कार्रवाई
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

