दिव्या न्यूज़ :-सरकार ने कृषि शिक्षक पद पर भर्ती के लिए बीएड और टीईटी को अनिवार्य कर दिया है। जबकि प्रदेश के किसी भी कालेज में कृषि विषय का बीएड पाठ्यक्रम संचालित नहीं हो रहा है।कार की नई पात्रता शर्त हजारों कृषि स्नातकों के लिए चिंता का कारण बन गई है। सरकार ने कृषि शिक्षक पद पर भर्ती के लिए बीएड और टीईटी को अनिवार्य कर दिया है। जबकि प्रदेश के किसी भी कॉलेज में कृषि विषय का बीएड पाठ्यक्रम संचालित नहीं हो रहा है।ऐसे में कृषि स्नातकों का कहना है कि यदि भर्ती कैलेंडर के अनुसार 25 अक्टूबर 2026 को भर्ती प्रक्रिया शुरू होती है तो राज्य के करीब 90 प्रतिशत कृषि स्नातक आवेदन करने से ही वंचित हो जाएंगे।
कृषि शिक्षक भर्ती में बीएड और टीईटी अनिवार्य नहीं था
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2019 से 2025 तक कृषि शिक्षक भर्ती में बीएड और टीईटी अनिवार्य नहीं था। वर्ष 2019 की भर्ती भी इन्हीं शर्तों के बिना हुई थी। हालांकि 13 फरवरी 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के बाद कृषि शिक्षक भर्ती के लिए बीएड और टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया।
अभ्यर्थी चाहकर भी कृषि विषय में बीएड नहीं कर सकते
उनका कहना है कि जब तक कृषि विषय में बीएड की व्यवस्था नहीं होती, तब तक भर्ती में पुरानी पात्रता लागू की जाए या चयन के बाद बीएड और टीईटी पूरा करने का अवसर दिया जाए।
ऑनलाइन आवेदन शुरू
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी-सेट-2026) के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि परीक्षा चार अक्टूबर को होगी। इस बार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा के विषयों की संख्या 19 से बढ़ाकर 30 कर दी है।
लोक कलाकारों और रंगकर्मियों को मिला अवसर
कमला देवी संगीत महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. दीपक बेडेकर ने बताया कि पहली बार संगीत, योग, थिएटर और फाइन आर्ट जैसे विषय भी शामिल किए गए हैं। इससे प्रदेश के लोक कलाकारों, रंगकर्मियों और संगीत साधकों को अपनी क्षेत्रीय कला एवं संस्कृति से जुड़े विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और शोध करने का अवसर मिलेगा।सेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी शासकीय और निजी महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र होंगे और विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा से भी छूट प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष सीजी-सेट में जिन 11 नए विषयों को शामिल किया गया है। इनमें मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, फिलासफी, योग, मास कम्युनिकेशन, म्यूजिक, परफार्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, डिफेंस स्टडी, मानवशास्त्र और एटमास्फेरिक एंड प्लैनेटरी साइंस शामिल हैं।

