दिव्या न्यूज़ :-बाइक गुम हो जाने से परेशान एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्लगीखार में सामने आई। मृतक का नाम दीपक कंवर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। वह कुछ दिनों पहले दर्री इलाके में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां वह नशे की हालत में था और इसी दौरान अपनी बाइक कहीं भूल आया। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान और तनाव में रहने लगा था।रविवार देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों को उसकी किसी बात पर संदेह नहीं हुआ। सोमवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर दीपक का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था।यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दर्री इलाके में दीपक की बाइक गुम हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। वह बार-बार बाइक नहीं मिलने की बात करता था और चिड़चिड़ा भी हो गया था। रविवार रात भी वह नशे की हालत में घर आया था और सीधे अपने कमरे में सोने चला गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक गुम होने और आर्थिक तंगी के कारण दीपक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी या मानसिक तनाव की स्थिति में नशे या गलत कदम उठाने के बजाय परिवार और पुलिस की मदद लें।
बाइक गुम होने के बाद तनाव में था युवक, घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Previous Articleबेसहारा पशुओं का आतंक, बाजारों और सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

