दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने विश्नोई की नौ अचल संपत्तियों की पहचान की है। अवैध तरीके से अर्जित ये संपत्तियां विश्नोई के परिवार के सदस्यों व उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर हैं। इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष कोर्ट में आवेदन दिया गया था। यह मामला जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच 540 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान राज्य में कोयले के परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की जाती थी, जिसमें नौकरशाह, कारोबारी, राजनेता व बिचौलिए शामिल थे।
कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस अफसर की 4 करोड़ की संपत्तियां अटैच, बड़े गठजोड़ का भी संकेत;
Previous Articleरील बनाओ, इनाम पाओ, युवाओं के लिए सुनहरा मौका:
Next Article नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल बरामद अंबिकापुर :
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

