SECL कुसमुंडा में सीबीआई की कार्रवाई: पीएफ निकालने के बदले मांगी रिश्वत, क्लर्क मनोहर लाल कौशिक गिरफ्तार
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा स्थित सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी खदान कर्मी के पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले पैसे मांग रहा था। कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ लिपिक मनोहर लाल कौशिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दल ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


आरोपी लिपिक एक खदान कर्मी से उसके पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई से शिकायत की थी।भिलाई से पहुंची सीबीआई दल ने रविवार की सुबह जाल बिछाकर लिपिक को पकड़ा। इस घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, खदान कर्मी अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहता था। इसके लिए वह मनोहर लाल कौशिक के पास पहुंचा था। आरोप है कि मनोहर ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए उसे कई बार दफ्तर के चक्कर लगवाए। काम करने के बदले लिपिक ने रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक दल कुसमुंडा भेजा। सीबीआई का दल दो वाहनों में सवार होकर कुसमुंडा पहुंचा। दल ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही लिपिक मनोहर लाल कौशिक ने खदान कर्मी से रिश्वत की रकम ली, सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार होने के कारण दफ्तर बंद था और लिपिक ने कहीं और बुलाया था। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा