दिव्य न्यूज़ 18:-देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।उत्तर प्रदेश: लोग रात से ही पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत का असर दिखने लगा है। महराजगंज में सोमवार रात से ही लोग पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगा के सो रहे हैं।
जिले में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। वहीं, बस्ती में बाइक सवारों को 200 रुपए का तेल और कार वालों को 1000 रुपए का ही तेल दिया जा रहा बिहार: 200 रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा, इससे लोगों को परेशानी यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग नाराज हैं।
लोगों का कहना है कि दाम बढ़ने के कारण बहुत परेशानी हो रही है, महंगाई बढ़ गई है। वहीं जमुई में पेट्रोल के कैपिंग की जा रही है। कुछ पंप पर केवल 200 रुपए के ही पेट्रोल दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। राजस्थान: ड्रम में डीजल नहीं देने पर विवाद, पेट्रोल पंप संचालक आज हड़ताल पर पाली में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को ड्रम में डीजल भरने से मना करने पर विवाद हो गया
। युवक ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर पंप संचालक और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की। केबिन का कांच तोड़ दिया। इससे नाराज पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर है। मंगलवार सुबह शहर के अधिकतर पंप बंद हैं। मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा में बिक्री की लिमिट तय, उज्जैन में
कथावाचक ने दिलाई ईंधन बचाने की शपथ छिंदवाड़ा में पेट्रोल-डीजल बेचने की लिमिट तय कर दी गई है। यहां पंपों से दोपहिया को 200 रुपए और छोटी कारों को 500 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। उज्जैन में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक डॉ. संतोष महाराज ने श्रद्धालुओं को पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की शपथ दिलाई हरियाणा: पेट्रोल प्राइज ऑल टाइम हाई पहुंचा, कई शहरों में 100 के पार कीमत, फल, दूध-घी महंगे हुए इससे हरियाणा में पेट्रोल की कीमत ऑल टाइम हाई पहुंच गई है। सिरसा में पेट्रोल रेट ₹100.81 लीटर हो गया है। इससे पहले 28 मार्च 2022 को बहादुरगढ़ में पेट्रोल रेट ₹100.08 पहुंचा था। वहीं डीजल का भाव भी ₹90 पार हो गया है। सीएम नायब सैनी सुबह साइकिल से सुखना लेक पहुंचे
पंजाब-चंडीगढ़: पेट्रोल-डीजल रेट ₹1 तक बढ़े, पठानकोट
में सबसे महंगा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत ₹101.11 से बढ़कर ₹101.98 हो गई है, यानी इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई। वहीं डीजल के दाम ₹90.90 से बढ़कर ₹91.79 पहुंच गए, जिससे 89 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जालंधर में पेट्रोल पहले ₹100.40 का था, तो अब बढ़ाकर ₹101.41 हो गया, जबकि डीजल ₹90.35 से बढ़ाकर ₹91.24 हो गया हैं
छत्तीसगढ़: रायपुर में पेट्रोल 104.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए बढ़ सकते हैं रायपुर में पेट्रोल की कीमत करीब 104.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल करीब 97.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी आने वाले दिनों में इजाफा देखने को मिल सकता है
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…
-
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।

-
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।
क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।
पीएम मोदी ने कहा था- ईंधन का इस्तेमाल कम करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था।
पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी
इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से एक लीटर पेट्रोल पर कुल 21.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूली जाती थी।
पड़ोसी देशों में बढ़े दाम, भारत में अब हुआ इजाफा
सरकार अब तक यह तर्क देती रही थी कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके चलते पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 15% से 20% तक बढ़ गईं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं डाला गया।राज्य सरकार का वैट (VAT): सबसे आखिर में राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट या लोकल सेल्स टैक्स लगाती हैं। चूंकि हर राज्य की वैट दरें अलग होती हैं, इसीलिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें भी अलग-अलग हो जाती हैं।
बेस प्राइस से चार गुना तक बढ़ जाती है कीमत

