कोरबा में 10 पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला, झूठे मामले में फंसाने वाले दो आरक्षक हटाए गए
विज्ञापन,,,,,,,
Previous Articleकोरबा में शादी रुकी पर नहीं थमा गुनाह, 15 साल की नाबालिग बनी मां, प्रशासन के दावों की उड़ी धज्जियां
Next Article Next Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
Post Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
| 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
| 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
| 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
| 28 | 29 | 30 | ||||
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


दिव्या न्यूज़ :-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 4 प्रधान आरक्षकों और 6 आरक्षकों समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में पाली थाने के दो आरक्षक नरेश बंजारे और रामकुमार चन्द्रा विशेष रूप से चर्चा में हैं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला पुलिस इकाई में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए चार प्रधान आरक्षक और छह आरक्षकों समेत 10 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। तबादला सूची में पाली थाने के आरक्षक नरेश बंजारे और रामकुमार चन्द्रा भी शामिल हैं दोनों आरक्षकों के खिलाफ क्षेत्र से लगातार शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। इनमें एक पार्षद के रिश्तेदार को आबकारी अधिनियम के झूठे मामले में फंसाने, दुकान में जाकर बार-बार परेशान करने और धमकाने की शिकायत भी शामिल थी। मामले की जांच कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत ने की थी।बताया जा रहा है कि पाली नगर पंचायत क्षेत्र के एक पार्षद के रिश्तेदार ने शिकायत की थी कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गई और इसके बाद दुकान पर पहुंचकर उसे लगातार परेशान तथा धमकाया गया। शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।कटघोरा एसडीओपी ने जांच शुरू की तो शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई। इसके बावजूद शिकायतकर्ता पीछे नहीं हटा और अपनी शिकायत पर कायम रहा। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने पाली थाने में पदस्थ दोनों आरक्षकों का तबादला कर दिया।आरक्षक नरेश बंजारे को पाली से श्यांग थाना भेजा गया है, जबकि रामकुमार चन्द्रा को पाली से लेमरू थाना स्थानांतरित किया गया है। इनके स्थान पर आरक्षक राकेश कुमार कंवर को श्यांग और संजू कुमार श्रीवास को लेमरू से पाली थाना भेजा गया है। तबादला सूची में प्रधान आरक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है।प्रधान आरक्षक रामबाबू चौहान को श्यांग थाना और उमेश दुबे को पसान थाना से पुसके सीएसईबी भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक धनंजय कुमार सिंह को पुसके सीएसईबी से बांगो तथा शिवशंकर सिंह को बांगो से पसान थाना भेजा गया है। इसके अलावा आरक्षक गंगाराम डाण्डे और धन्नूलाल की पदस्थापना भी बदली गई है। दोनों का क्रमशः कटघोरा और उरगा थाने के बीच तबादला किया गया है।