कोरबा। पीपल का पेड़ काटते समय समीप से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना सिविल लाइन थाना रामपुर खरमोरा क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मंतोष उर्फ संतोष राम चौहान (45) निवासी मोहनपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़, खरमोरा स्थित अटल आवास में रहकर मजदूरी करता था।
मामला
स्वजन ने बताया कि संतोष अपने मालिक आकाश चौहान के घर की बाउंड्रीवाल में लगे पीपल के पेड़ की डगाल काट रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी करंट प्रवाहित विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां छह दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई समेत अन्य स्वजन की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। स्वजन का कहना है कि संतोष रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है।
