दिव्या न्यूज़ :-कोरबा पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। वहीं, थार वाहन आगजनी मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के अनुसार, आशु चुटैल उर्फ घोड़ा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने और जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी कोरबा को प्रस्ताव भी भेजा गया है।पुरानी रंजिश में युवक पर किया था जानलेवा हमला
थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 526/2026 के अनुसार, 7 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे बुधवारी स्थित एक गुटखा दुकान के सामने पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रार्थी का रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज के बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। विरोध करने पर आशु चुटैल ने हत्या की नीयत से युवक के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।थार आगजनी मामले में भी निकला आरोपी
थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 524/2026 में दर्ज थार वाहन आगजनी मामले में पुलिस पहले ही दिव्य साहू को गिरफ्तार कर चुकी थी। विवेचना के दौरान इस मामले में भी फरार आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक नाबालिग को भी विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अभिरक्षा में लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कोरबा का कुख्यात बदमाश ‘आशु चुटैल उर्फ घोड़ा’ गिरफ्तार, चाकूबाजी और थार आगजनी कांड में बड़ा खुलासा
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

