कंचन ढाबा सील, कटघोरा तानाखार ;
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा 26 तारीख को कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब खोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा को सील कर दिया है।26 तारीख को कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब खोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा को सील कर दिया है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देशों की अनदेखी और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ढाबे से दो दिन पहले ही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी।कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में नेशनल हाईवे-130 पर स्थित कंचन ढाबा में लंबे समय से अवैध रूप से शराब पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कई बार पुलिस को सूचना दी थी कि ढाबे में खुलेआम शराब खोरी कराई जा रही है। इससे हाईवे पर आए दिन विवाद और हंगामे की स्थिति बन रही थी।शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा पुलिस ने दो दिन पहले ढाबे में छापेमारी की थी। इस दौरान ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद भी ढाबा संचालक द्वारा पुलिस के निर्देशों की अनदेखी की जा रही थी।लगातार नियमों की अवहेलना और अवैध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजी। राजस्व विभाग के निर्देश पर शनिवार को कटघोरा पुलिस ने ढाबे को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में खुद ढाबे पर ताला लगाया।कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री और शराब खोरी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर संचालित होटल-ढाबों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी ढाबा संचालक को बख्शा नहीं जाएगा।