दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा। शासन की योजना के तहत बहुओं के नाम पर बने शौचालय को ही ससुर और जेठ ने बेच दिया। विरोध करने पर बहुओं को शौचालय उपयोग करने से रोकने, गाली-गलौच, धमकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहुओं की शिकायत पर सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर क्षेत्र निवासी प्रार्थिया सरिता ने बताया कि शासन की योजना के तहत उसके नाम पर शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ससुर और जेठ ने मिलकर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
इसके बाद परिवार के लोग मजबूरी में ससुर के शौचालय का उपयोग कर रहे थे, जिसे लेकर आए दिन विवाद होने लगा। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कहते थे कि अलग रहने के बाद उनका शौचालय इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
किसी भी हालत में नया शौचालय नहीं बनने देंगे
पीड़ितों ने जब खुद के लिए शौचालय निर्माण कराने जगह मांगी तो साफ मना कर दिया गया। आरोप है कि कहा गया कि किसी भी हालत में नया शौचालय नहीं बनने देंगे। इसी बीच दूसरी बहू नेहा देवी के साथ नल से पानी भरने की बात को लेकर भी विवाद हुआ। गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
इन मामलों में केस दर्ज

