छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर, बाइक सवार भी आया चपेट में
कोरबा शुक्रवार की 10 बजे लगभग सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अप्पू गार्डन के पास तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। बेलगाम कार ने पहले स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मारी और फिर मौके से भागते समय एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों को चोट आई है और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार घायल युवतियों की पहचान पूजा कंवर और किरण वैष्णो निवासी कोरबा के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर जा रही थीं। तभी अप्पू गार्डन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुका नहीं। वह कार लेकर भागने लगा। भागते समय उसने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। हालांकि, बाइक सवार को मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया। लगातार दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


