दिव्या न्यूज़ 18:-सक्ती। असली नोटों की शक्ल में नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे आरोपियों के मंसूबों पर हसौद पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 और 100 रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर समेत नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियां बरामद की गई पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, हसौद पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से कुल 17,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नोट 500 और 100 रुपये के मूल्यवर्ग के हैं।
छपाई में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, पेपर, कटर और एक एक्टिवा भी जब्त की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रहे थे।न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
हसौद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। नकली नोटों की छपाई और उनके संभावित इस्तेमाल को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
प्रिंटर से बना रहे थे 500 और ₹100 का जाली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

