दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा जिले में स्थानीय लोगों को रोजगार, एचपीसी दर पर वेतन, नियुक्ति पत्र और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसईसीएल के खिलाफ आंदोलन करना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ गया। एसईसीएल की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कंपनी पीएनसी के खिलाफ हड़ताल कराने वाले जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, सांसद प्रतिनिधि सेत मसीह और कमलेश प्रजापति सहित अन्य पर दीपका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार, एसईसीएल गेवरा खदान में पीएनसी कंपनी में कार्यरत भू-विस्थापित कामगार पिछले छह महीने से वेतन, सुरक्षा, नियुक्ति पत्र और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। श्रमिकों का आरोप है कि बार-बार मांग करने और हड़ताल करने के बावजूद प्रबंधन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। कंपनी एचपीसी दर पर वेतन नहीं दे रही है और सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं हो रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर श्रमिकों ने जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल से संपर्क किया। श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए अजय जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों और श्रमिकों ने मंगलवार को गेवरा खदान पहुंचकर काम बंद करा दिया। सुबह से ही सैकड़ों श्रमिक और ग्रामीण खदान के मुहाने पर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए काम ठप करा दिया।आंदोलन की सूचना पर एसईसीएल और पीएनसी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता कर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। करीब दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल चलती रही, जिससे खदान का उत्पादन प्रभावित हुआ।इस बीच एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी घनाराम सूर्यवंशी ने दीपका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अजय जायसवाल और उनके साथियों ने कंपनी में अनाधिकृत प्रवेश कर हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, युकां नेता कमलेश कुमार प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि सेत मसीह व अन्य के खिलाफ धारा 329(2), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
एसईसीएल गेवरा खदान में हड़ताल कराना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, कई पर एफआईआर दर्ज
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

