दिव्या न्यूज़ :-कोरबा शहर के सीतामढ़ी चौक में सरेआम मारपीट कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने नागेश मद्रासी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ही इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाशों से पुलिस ने नारे लगवाए—
“गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है।” बीच चौक पर उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई। दरअसल, कुछ दिन पहले सीतामढ़ी चौक पर पुरानी रंजिश के चलते सीतामढ़ी रमेश गली निवासी रोशन शर्मा के साथ 15 से 20 लड़कों ने जमकर मारपीट की थी। बदमाशों ने बीच सड़क पर रोशन को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। इस मामले में नागेश मद्रासी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद क्षेत्र में यह संदेश देना था कि गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकलकर यह नजारा देखते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था। आम लोग डरे हुए थे। इस तरह की कार्रवाई से लोगों के मन से बदमाशों का खौफ खत्म होगा। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून का राज कायम रहेगा।जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया
। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा होगा। वहीं युवाओं को भी संदेश मिलेगा कि अपराध का रास्ता चुनने पर अंजाम बुरा होगा। फिलहाल इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है जिसकी तलाश की जा रही है।
जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा होगा। वहीं युवाओं को भी संदेश मिलेगा कि अपराध का रास्ता चुनने पर अंजाम बुरा होगा। फिलहाल इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है जिसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

