दो दिन से लापता डीजे संचालक के पुत्र की मिली लाश, टाइगर प्वाइंट के 200 फिट नीचे गहराई में मिला शव
दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा में गुरुवार को दो दिन से लापता डीजे संचालक के पुत्र की मिली लाश,टाइगर प्वाइंट के 200 फिट नीचे गहराई में मिला शव बरामद,सभी पहलुओ पर पुलिस कर रही है जांच लेमरू थाना अंतर्गत बालको लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट के समीप एक युवक का शव खाई में मिलने की जानकारी सामने आई है।
Previous ArticlePrevious Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की जा रही है,टूके डीजे संचालक कर्मेंद सिह का पुत्र था वही जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सदस्य रोमेश सिंह के भांजे बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 02 जून 2026 की रात घर वापस नहीं लौटे थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि 03 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट क्षेत्र की एक गहरी खाई में एक वाहन दिखाई दे रहा। सूचना मिलने पर बालको पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं रात में परिजनों और अधिवक्ता साथियों ने भी युवक की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पुनः तलाश अभियान चलाया गया, जिसके दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन दुर्घटना के कारण युवक खाई में गिर गया होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि एक युवक की लापता होने की सूचना पुलिस तलाश में जुटी हुई थी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुची जांच की जा रही है लाश देख देख कर लगता है कि दो तीन दिन पहले का है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।