दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड कोरबा से 22 लाख रुपये की यात्री बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चोरी गई बस भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि को बस मालिक ने चौकी सीएसईबी रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601, कीमत करीब 22 लाख रुपये, नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई है।बस को विरक बस के नाम से जाना जाता है सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस स्टैंड पहुंचने के बाद चाबी को बस के दरवाजे के पास रखकर फ्रेस होने चले गए थोड़ी देर बाद वापस लौटने पर बस उसकी जगह पर नहीं थी और चोरी होने की आशंका जताने लगे इसके बाद हड़कंप मच गया। जांच के दौरान बस के कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाई। उसने चोरी गई बस और आरोपी की पहचान कर कोहड़िया के पास उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर चौकी सीएसईबी रामपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो, उम्र 31 वर्ष, निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को बरामद कर जब्त कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी ड्राइवरी का काम करता था और वह बस स्टैंड पर खड़ी बस पर उसकी नजर बनी हुई थी जहां समय पाते ही उसने गाड़ी चालू की और निकल पड़ा पहले तो उसे समझ नहीं आ रहा था कि जाना कहां है सुनालिया चौक की तरफ पहले गया उसके बाद सीएसईबी चौकी होते हुए चोर कोहड़िया मुख्य मार्ग से जा रहा था इस दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कोरबा पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग और पुलिस की सजगता से अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।हो सकता है की मालिक और ड्राइवर के बीच पैमेंट को लेकर या समझिये मालिक ड्राइवर का पैसा रोक रखा हो इस तरह की भी आशंका जताएं जा रहे है |दिव्या न्यूज़ बस स्टैंड मे बाकि ड्राइवर से पता किया गया |खबर |जाँच पड़ताल के बाद
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
