प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 है, जिसके लिए आवेदन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वाराणसी में अब तक 43,000 घरों में सोलर प्लांट लगे हैं, जिससे यह योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।द्वारा फरवरी 2024 में शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है।अब इस योजना के समाप्त होने की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। नेडा की वेबसाइट पर चल रहे काउंटडाउन काउंटर के अनुसार, यह योजना 31 मार्च 2027 को बंद हो जाएगी, यानी इसी तारीख तक सब्सिडी का लाभ लिया जा सकेगा। वेबसाइट पर 9 जून 2026 की शाम 6:42 बजे योजना का लाभ लेने का शेष समय 295 दिन, 05 घंटे और 17 मिनट दर्ज किया गया था। काउंटर पर स्पष्ट लिखा है कि योजना का लाभ प्राप्त करने का समय तेजी से गुजर रहा है।वाराणसी में अब तक इस योजना के तहत 9 जून तक 43,000 घरों पर सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 145.30 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस उपलब्धि के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ 1,08,056 घरों पर सोलर संयंत्र लगाकर पहले स्थान पर है, जहां 373 मेगावाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।योजना में सोलर पैनल लगाने की लागत: योजना के तहत दो किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने पर कुल लगभग 1.20 लाख रुपये खर्च आता है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 30,000 रुपये और केंद्र की ओर से 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। शेष धनराशि उपभोक्ता को लगानी पड़ती है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तीन किलोवाट के सोलर संयंत्र पर इस योजना में अधिकतम 1.08 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।
What's Hot
योजना में सोलर पैनल लगाने की लागत: योजना के तहत दो किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने पर कुल लगभग 1.20 लाख रुपये खर्च आता है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 30,000 रुपये और केंद्र की ओर से 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। शेष धनराशि उपभोक्ता को लगानी पड़ती है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तीन किलोवाट के सोलर संयंत्र पर इस योजना में अधिकतम 1.08लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
