दिव्या न्यूज़ :-कोरबा। कटघोरा स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। जनकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे पटाखों के लगातार फटने की आवाजों से पूरा इलाका दहल उठा। आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। मामले में कोई हताहत नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि मुख्य बाइपास मार्ग पर स्थित शर्मा पटाखा फायर वर्क्स के गोदाम में दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोग भाग कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों की लगी भीड़ को घटनास्थल से दूर कराया और सुरक्षा घेरा बनाया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। आग बुझाने के लिए सबसे पहले कटघोरा नगर पालिका की दमकल टीम पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त मदद मंगानी पड़ी।इसके बाद बालको, एनटीपीसी और एसईसीएल की दमकल टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। पांच दमकल वाहनों की संयुक्त टीम ने करीब तीन घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया।हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे लाखों रुपये के पटाखे और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
कटघोरा में पटाखा गोदाम में भीषण आग, पांच दमकलों ने तीन घंटे में पाया काबू
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

