दिव्य न्यूज़ 18:-बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला भाजपा नेता के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है।बिलासपुर। शहर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली भाजपा से जुड़ी महिला नेत्री ने झारखंड के रांची में रहने वाले कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले दिल्ली आने-जाने के दौरान उसकी पहचान रांची निवासी संजय सिंह से हुई थी। आरोपित ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर भारी मुनाफा होने का झांसा दिया।
आरोपित ने व्यापार में पार्टनरशिप और निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद महिला उसके संपर्क में आ गई। शिकायत के अनुसार कारोबारी ने धीरे-धीरे महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसे में लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपित उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल भी करता रहा।
जब महिला को अपने साथ धोखाधड़ी और शोषण होने का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल चैट, काल डिटेल, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि निवेश के नाम पर महिला से कितनी राशि ली गई और आरोपी ने किन परिस्थितियों में संबंध बनाए।
झारखंड में डेरा जमाए बैठी पुलिस

