दिव्या न्यूज़ :-भारतीय जनता पार्टी ने कटघोरा नगर पालिका परिषद के अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।गोपाल मोदी ने शिकायत में कहा कि अटल परिसर में ब्रॉन्ज की प्रतिमा स्थापित किए जाने का दावा किया गया था। हालांकि विभिन्न समाचार माध्यमों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई गई है। आरोप है कि ब्रॉन्ज के बजाय निम्न गुणवत्ता की सामग्री या कंक्रीट का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर किया गया। भाजपा ने इस मामले में करीब 13.60 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई है।उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या ठेकेदार सार्वजनिक धन के साथ खिलवाड़ न कर सके।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। साथ ही प्रतिमा निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता और उपयोग की गई सामग्री की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। उन्होंने भुगतान, निविदा प्रक्रिया, मापन पुस्तिका (एमबी), बिल, वाउचर और अन्य अभिलेखों की भी विस्तृत वित्तीय जांच कराने की मांग की।उन्होंने यह भी कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन की पक्षधर रही है। जनहित और शासन की साख बनाए रखने के लिए इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो पार्टी आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरेगी।
कटघोरा में अटल प्रतिमा निर्माण पर घोटाले का आरोप, भाजपा ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

