दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पवन टॉकीज फाटक के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, बरमपुर निवासी 22 वर्षीय रोशन पटेल मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के चालक ने युवक को देखकर दूर से लगातार हॉर्न बजाया और आवाज भी लगाई, लेकिन मोबाइल पर बात करने में व्यस्त होने के कारण युवक ने न तो हॉर्न सुना और न ही चालक की चेतावनी पर ध्यान दिया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक ट्रैक पर गंभीर हालत में तड़पता मिला। उसका एक पैर कटकर अलग हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घायल की पहचान बरमपुर निवासी रोशन पटेल (22) के रूप में हुई है।
रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटकर हुआ अलग
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

