दिव्या न्यूज़ :-रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों की आपस में झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे युवक का सिर दीवार पर मार दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों की आपस में झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे युवक का सिर दीवार पर मार दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने मौके से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष अपनी-अपनी पेशी देने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई खत्म होने के बाद दोनों बाहर आए, वहां किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के ध्रुवेश देवांगन ने दूसरे पक्ष के राहुल सोनी से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान राहुल सोनी का सिर दीवार से टकरा दिया गया, जिससे उसे चोट लग गई। पुलिस ने मौके से ही ध्रुवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल राहुल सोनी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चाक़ूबाजी से किया इंकार
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि दोनों पक्ष खुद ही कोर्ट में पेशी के लिए आए थे, किसी को पुलिस लेकर नहीं आई थी। साथ ही शुरुआती जांच में चाकू से हमला होने की जो बात सामने आ रही थी, उसे पुलिस ने गलत बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कोर्ट परिसर के बाहर झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ था।
रायपुर कोर्ट में मारपीट,एक युवक दूसरे का सर दिवार में दिया मार,घायल अस्पताल में भर्ती |
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

