दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर पर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि गलेटनिब कुमार करीब माह पहले ही अपनी सेवा से मुक्त हुए हैं।
उसके कुछ दिनों बाद ही जनवरी माह में उनके घर पर चोरी की घटना सामने आई थी। तब 10 लाख की चोरी की घटना सामने आई थी। सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी हुई थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक चोर नहीं पकड़े गए हैं। वहीं, बुधवार की सुबह चोरी की घटना फिर से सामने आई। घटना के बाद फिर से हड़कंप मच गया। मकान मालिक गलेटबिन ने पुलिस को फोन करके बताया कि बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही थी और वह मंगलवार की रात बारात लेकर निकले हुए थे।
उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके घर पर चोरी हुई है। घर पर नगदी 20 हजार नगदी, लैपटॉप, कम्यूटर, टीवी और अन्य सामान रखा हुआ है। वहीं शादी कार्यक्रम में जो मेहमान आए हैं उनका समान भी है। अब क्या-क्या चोरी क्या हुई है यह आने के बाद ही पता चल सकेगा। पहली चोरी के बाद उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। चोर सीसीटीवी से छेड़छाड़ करते हुए डीवीआर को लेकर भाग गए हैं। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा में चोरों का आतंक जारी: बेटे की बारात लेकर गए हुए थे, रात में रिटायर्ड एएसआई के घर पर हो गई चोरी
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

