धाता ( फतेहपुर) योगा स्पेस,निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, 35 लाख के प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर उठे सवाल;

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:- फतेहपुर जिले के धाता नगर पंचायत कस्बे में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से बनरहे योगा स्पेस के निर्माण कार्य पर सवाल उठ गए हैं | स्थानीय लोगों ने इस प्रोजेक्ट में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है| नगर वासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में खराब ईट,बालू और गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है| जिससे भवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है| स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि इसी प्रकार की सामग्री का उपयोग होता रहा तो यह निर्माण टिकाऊ नहीं रहेगा| और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है| क्योंकि यह योगा स्पेस दैनिक व्यायाम के लिए बनाया जा रहा है| स्थानीय नागरिकों, जिन मे संजय सिंह, शेखर सिंह, अजीत सिंह पटेल, जुगल केसरवानी, प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह, डेविड, एवं पप्पू सिंह शामिल है | इन्होंने गुणवत्ता की जांच करने के लिए तत्काल मांग की है | इन्होंने जोर दिया है कि सार्वजनिक धन से बनने वाले ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए | इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (EO) देव हुती पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य की नियमित निग रानी की जा रही है| उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं भी घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत मिलती है तो जांच करा कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी | पांडे मैडम ने कहा कि योगा स्पेस का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा | ताकि नगर वासियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिल सकते हैं |दिव्य न्यूज़ 18रिपोर्टर फ़ोन द्वारा संपर्क किया गया |

Latest News

फर्जी दवाई का पूरा नेटवर्क पकड़ाया, बी पी, शुगर, किडनी, की सब दवाई नकली ;

दिव्य न्यूज़ 18:-पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की नकली दवाएं जिनमें 1.20 लाख...

More Articles Like This