दिव्या न्यूज़ 18:- कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया| घटना बुधवार रात पुरानी बस्ती इलाके में एक बारात के दौरान हुई | चाकू युवक के कूल्हे में लगा | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | बताया जा रहा है कि आरोपी ने सीधे संदीप के पेट पर वार करने की कोशिश की थी| लेकिन संदीप के अचानक पलट जाने से चाकू का वार उसके कूल्हे के नीचे आ लगा| अगर यह वार सीधे पेट में लगता तो जानलेवा साबित हो सकता था| कोरबा सीएस पी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है| और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा|




