दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे कॉलोनी में दोपहर में खड़ी का र में अचानक आग लग गई | और वह धू धु कर जलने लग गई | आग की लपटे देखकर लोग मौके पर पहुंचे| और आसपास खड़ी गाड़ियों को वहां से तुरंत हटाया गया | ताकि वह आग की चपेट में ना आए | कॉलोनी निवासी हेमंत राठौर के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे | जिन्होंने अपनी गाड़ी वहां पार्क की थी| आसपास में ही कचरे का ढेर और झाड़ियां थी| जिनमे किसी ने आग लगा दी थी| वह आग धीरे-धीरे फैलते हुए का र तक पहुंच गई | और का र को अपनी चपेट में ले ली| अभी तक यह पता नहीं चला कि कचरे में आग किसने लगाई थी| और किन परिस्थितियों में लगाई थी |




