कोरबा जिले में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई|

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा जिले में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई | पहली शोभा यात्रा सीतामढ़ी राम जानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबादी हनुमान मंदिर से शुरू हुई| दोनों ही शोभा यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर आकर समाप्त हुई| हालांकि दोपहर 3:00बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6:00बजे के बाद निकलना शुरू हुई| इस शोभा यात्रा की खास बात यह रही की इसमें 13 राज्य के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही| शोभा यात्रा निकालने के पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ पड़ी | जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सेवा स्टाल लगाए गए थे | कहीं ठंडा पानी तो कहीं शरबत तो कहीं खाने की सामग्री बांटा जा रहा था|

शोभा यात्रा के दौरान झांकियां का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ| इस शोभा यात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व  मे किया गया| नगर में दो दिशाओं से शोभायात्रा निकाली गई | पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी राम जानकी मंदिर से एवं दूसरी कोसा बाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई |

o

[ दोनों ही शोभा यात्रा टीपी नगर में आकर समाप्त हुई | दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल व उड़ीसा सहित 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही|

Latest News

ZOMATO से अब खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा|

दिव्य न्यूज़ 18 :- जोमैटो डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है| कंपनी ने...

More Articles Like This