दिव्य न्यूज़ 18:- नवरात्रि में पहले दिन घट स्थापना के लिए आठ मुहूर्त रहेंगे| बसंत ऋतु में आने से इसे वासंती नवरात्र भी कहते हैं| हिंदू नव वर्ष के साथ शुरू होने के कारण यह साल की पहली नवरात्रि होती है| इन दोनों देवी पूजा के साथ ही व्रत पर ज्यादा जोर दिया जाता है|
वजह यह है कि आयुर्वेद के मुताबिक बसंत रितु शुरू होते ही बीमारियां बढ़ती है| माना जाता है कि इस मौसम में खानपान पर ध्यान देने से पूरे साल बीमार नहीं होते| देवी पुराण के अनुसार साल में दो नवरात्रि बहुत खास होती है| पहले बसंत ऋतु जो कि मार्च अप्रैल में होती है| इसे चैत्र नवरात्र कहते हैं| दूसरी शरद ऋतु यह सितंबर अक्टूबर में आती है| इसे शारदीय नवरात्र कहते हैं |




