दिव्या न्यूज 18:- यह कार्यवाही कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है| खनिज विभाग की टीम ने कोटा बेलगहना कोनचरा बिरकोना सरकंडा सिरगिट्टी सिलपहरी चकरभाठा मुढ़ी पार और रहाँगी क्षेत्र में अचानक छापा मारा | विभाग ने यहां अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी और हाइवा और दो ट्रैक्टर सहित सात वाहनों को जप्त कर लिया |
पत्थर व रेत का अवैध उत्खनन करते हुए वाहन जप्त | जांच के दौरान कोन चरा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त किए गए | एवं शिल पहरी क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी वहां और एक हाइवा वाहन को पकड़ा गया है | इसके अतिरिक्त चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन हाईवा वाहन जप्त कर लिए गए हैं | बिलासपुर खनिज विभाग ने एक जेसीबी 4 हाइवा और दो ट्रैक्टर सहित सात वाहनों को जप्त किया है और बिलासपुर खनिज विभाग का कहना है की खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी|





