दिव्या न्यूज़ 18 :- केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम 6 दिन में तीन बार बदले | 6 मार्च:- घरेलू एलपीजी बुकिंग के लिए लॉकिंग पीरियड 21 दिन किया गया| इसमें पहले बुकिंग को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं था | 9 मार्च :- अचानक डिमांड बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों ने शहरों में लाक इन पीरियड बढ़ा कर 25 दिन किया| 12 मार्च:- ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 20 दिनसे बढ़ा कर 45 दिन किया गया| ताकि सिलेंडर की सप्लाई मैनेज की जा सके| 55 दिन की बजाय 15 दिन में बुक कर रहे लोग | गांव में औसतन एक परिवार साल भर में करीब 5 सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है | ऐसे में जल्दी दोबारा बुकिंग की जरूरत नहीं पड़ती| हाल ही में देखा गया कि लोग अफवाहों की वजह से जरूरत ना होने पर भी जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक कर स्टॉक कर रहे थे| उन्होंने अचानक 15 15 दिनों के अंतर पर बुकिंग शुरू कर दी थी| इस तरह की एडवांस और जल्दबाजी में की जा रही बुकिंग से सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा था|




