दिव्य न्यूज़ 18 :- नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ फिर से शक्ति बरती है बुधवार को टीपी नगर देसी शराब दुकान की तीन में से दो दुकानों को सील कर दिया गया है| इसी तरह पोल्ट्री फार्म को भी सील किया गया है| दुकान सील होने के बाद बकाया राशि जमा हो रही है| अभी डेढ़ लाख से ऊपर के बकाया दारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है| निगम ने 82 बड़े बकायादारों के खिलाफ पहले से ही कुर्की का आदेश जारी किया है| इसके बाद भी कई लोग राशि जमा नहीं कर रहे हैं| टीपी नगर में इंदिरा स्टेडियम के सामने देसी शराब दुकान है जो निरंजन अग्रवाल की बताई जा रही है| 2 साल का 190000 रुपए बकाया था| राजस्व अधिकारी अनिरुद्ध सिंह की टीम ने सुबह 3में से दो दुकानों को सील कर दिया| हालांकि एक दुकान खुली रहने से शराब बिक्री प्रभावित नहीं हुई| इसके बाद बकाया राशि जमा भी कर दी गई है | कोसाबाडी जोन में वार्ड 35 में गोपाल कश्यप के पोल्ट्री फार्म को सील किया गया है| निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा है प्रॉपर्टी टैक्स जमा करके आसुविधा से बचें |

