दिव्या न्यूज़ 18 :- सोमवार को कलेक्टर जन दर्शन में जिला मुख्यालय पहुंचे बालको निवासी तारा सोनी समेत अन्य आवेदको ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना से आवास प्रदान करने की मांग की | कलेक्टर क्रुणाल दुदावत ने आवेदकों से कहा कि यदि उनके पास स्वयं की जमीन नहीं है| तो नगर के दादर खुर्द की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में उन्हें किफायती दर पर आवास दिया जाएगा| जन् दर्शन में लोगों ने अन्य समस्या भी बताई | इस दौरान करीब 100 आवेदन जन् दर्शन में मिले | कलेक्टर ने आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज कर निराकरण के निर्देश दिए| उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन दर्शन में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से विचार किया जाए|
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।