दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अडानी फाउंडेशन ने पताडी में किया आयोजन कोरबा जिले के बरपाली तहसील में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया अदानी फाउंडेशन ने कोरबा पावर लिमिटेड के पास ग्राम पता ड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमें आसपास के 14 ग्राम पंचायत से लगभग 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया । जिला समन्वयक (मितानिन ) वंदना गुप्ता ने बताया कि बताने में कोरोना कल जैसे कठिन समय में मरीज को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है उन्होंने प्रसूति स्वास्थ्य सहित ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में बहुत योगदान रहा है । और कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसमें सारंग बुंदिया कुदुरमल धन धनी कट बीतला और देवर माल सहित अन्य ग्रामों की 100 मितानीनो तथा 500 स्व सहायता समूह की सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी भूमिका में सम्मान देना था । कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत जनपद सदस्य( रीना सिदार ) और जिला समन्वयक वंदना गुप्ता मंच पर उपस्थित थी इसके अतिरिक्त सरपंच और अन्य गाना मान्य नागरिक भी उपस्थित थे । कोरबा पावर लिमिटेड से डॉक्टर विकास ठाकुर और अरुण प्रसाद सहित अदानी ग्रुप के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत की प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम का संबोधन करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुष्मितानंद ने कहा कि आज महिलाएं देश के सभी ऊंचे पदों पर आसीन है उन्होंने भारत की महिला राष्ट्रपति का उदाहरण देते हुए कहा इस देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है उन्होंने समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को गौरव का प्रतीक बताया ।





